धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष ने बढ़ाया दबाव, छात्रों की भीड़ बढ़ी विपक्षी नेताओं ने दिया समर्थन
पत्रकार सत्ता। सोशल मीडिया डेस्क
नई दिल्ली। पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन रविवार को और तेज होता दिखाई दिया। प्रदर्शन स्थल पर छात्रों की संख्या लगातार बढ़ने का दावा किया जा रहा है। विभिन्न छात्र समूहों के साथ विपक्षी दलों के कई नेताओं ने भी आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।
must watch this :
इसे भी देखें- जंतर मंतर पहुंचीं डिंपल यादव, छात्रों के आंदोलन को दिया समर्थन
आंदोलन से जुड़े समूहों ने सोशल मीडिया पर कहा कि जंतर मंतर पर लगातार छात्र पहुंच रहे हैं और प्रदर्शन जारी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जंतर मंतर पर जनता अब डर से मुक्त होकर अपनी आवाज उठा रही है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।
उधर समाजवादी पार्टी सहित कई विपक्षी दल भी छात्रों के समर्थन में बयान दे चुके हैं। विपक्ष का आरोप है कि पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का शिक्षा व्यवस्था से विश्वास कमजोर किया है। वहीं सरकार की ओर से विभिन्न परीक्षाओं में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन पहले भी दिया जाता रहा है।
इसे भी जानें- पेपर लीक पर सरकार घिरी अखिलेश बोले दोषियों पर कार्रवाई नहीं युवाओं पर लाठी चली
फिलहाल जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। प्रदर्शन और उससे जुड़े घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है।




