राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले हादसा एक कांग्रेस नेता की मौत

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस नेता अमर मेहता की हादसे में मौत

उत्तराखंड में टेंट का गार्डर सिर पर गिरा

उत्त्तराखंड ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे से कुछ घंटे पहले एक दर्दनाक हादसे में पार्टी नेता अमर मेहता की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर लगभग ढाई बजे कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा था। इसी दौरान लोहे का एक भारी गार्डर अचानक गिर पड़ा और अमर मेहता उसके नीचे आ गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसे भी देखें- सोनम वांगचुक से मिलीं डिंपल यादव, सरकार से संवाद की अपील

घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी मच गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गार्डर तकनीकी कारणों से गिरा या लापरवाही की वजह से दुर्घटना हुई।

इसे भी जानें- एलडीए की ओटीएस योजना में आवेदन का अंतिम मौका

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा और कांग्रेस के छात्र कार्यक्रम को लेकर पार्टी पहले से तैयारियों में जुटी थी। हादसे के बाद स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अमर मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम में किसी बदलाव की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *