समर्थकों ने सरकार से संवाद शुरू करने की उठाई मांग
पत्रकार सत्ता
नई दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक का जंतर-मंतर पर जारी भूख हड़ताल आंदोलन 19वें दिन में प्रवेश कर गया है। आंदोलन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों की ओर से केंद्र सरकार से वार्ता शुरू करने की मांग तेज हो रही है।
सामाजिक कार्यकर्ता शमा परवीन ने सामाजिक माध्यम पर जारी अपने संदेश में कहा कि 19 दिनों से एक व्यक्ति अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अनशन कर रहा है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। उन्होंने सरकार से शीघ्र संवाद शुरू कर समाधान निकालने की अपील की।
यह भी पढ़ें- केजीएमयू में नॉनवेज पर रोक का प्रमोद तिवारी ने किया विरोध
सोनम वांगचुक लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण, हिमालयी क्षेत्रों के सतत विकास और लद्दाख से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। उनके समर्थन में देश के विभिन्न हिस्सों से सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों की प्रतिक्रियाएं भी लगातार सामने आ रही हैं।
हाल के दिनों में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती सहित कई सार्वजनिक हस्तियों ने भी वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से बातचीत के जरिए समाधान निकालने का आग्रह किया है।
इसे भी जानें- रासना में ओमप्रकाश त्यागी का शताब्दी समारोह आयोजित
हालांकि समाचार लिखे जाने तक केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में कोई नई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।




