सोनम वांगचुक के अनशन पर ज्योतिर्मठ शंकराचार्य ने जताई चिंता

सोनम वांगचुक के समर्थन में शंकराचार्य की अपील

केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील

पत्रकार सत्ता
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

शंकराचार्य ने सामाजिक माध्यम पर जारी अपने संदेश में कहा कि यदि लंबे अनशन के कारण सोनम वांगचुक के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को क्षति पहुंचती है तो उसकी भरपाई संभव नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं भी लंबे उपवास किए हैं, इसलिए वे अनशन की कठिन परिस्थितियों को अच्छी तरह समझते हैं।

इसे भी देखें- पशुधन विकास पर तकनीक और टीकाकरण का जोर

उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से आग्रह किया कि जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन का समाधान बातचीत और संवेदनशील पहल के माध्यम से निकाला जाए। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवाद ही सबसे प्रभावी रास्ता है।

उल्लेखनीय है कि सोनम वांगचुक विभिन्न मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं। उनके समर्थन में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य की अपील को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

मुख्य बातें

  • शंकराचार्य ने जताई चिंता
  • सरकार से हस्तक्षेप की अपील
  • सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर फोकस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *