गोंडा में ब्रेकयान का होगा आधुनिकीकरण, रेल प्रबंधकों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर

गोंडा में ब्रेकयान का आधुनिकीकरण

लंबी यात्रा में मिलेगा बेहतर कार्य वातावरण

पत्रकार सत्ता
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत गोंडा स्थित मरम्मत डिपो में रेल प्रबंधकों के लिए उपयोग होने वाले ब्रेकयान के आधुनिकीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य रेल प्रबंधकों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है ताकि वे लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें।

यह कार्य पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के मार्गदर्शन तथा मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन के निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर जंक्शन का बदला स्वरूप, प्लेटफार्म नौ के आसपास कराया गया सौंदर्यीकरण

आधुनिकीकरण के तहत ब्रेकयान में आरामदायक घूमने वाली समायोजित होने योग्य विशेष कुर्सियां लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही संदेश संचार यंत्र रखने का स्थान कोट टांगने के लिए हुक पानी की बोतल रखने का स्टैंड दोनों ओर बड़े पकड़ने वाले हैंडल पैर टिकाने की सुविधा तथा शौचालय और हाथ धोने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है।

इसे भी जानें- राम मंदिर प्रकरण पर आप का हस्ताक्षर अभियान, केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि रेल प्रबंधक रेल संचालन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ब्रेकयान के आधुनिकीकरण से उनका कार्यस्थल अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगा जिससे कार्य दक्षता तथा रेल संचालन की सुरक्षा में भी सुधार होगा।

रेल प्रशासन के अनुसार यह पहल पूर्वोत्तर रेलवे में परिचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा रेल कर्मियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *