सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, सदन से सड़क तक आंदोलन की चेतावनी
पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार की नीयत साफ है तो वह सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में जांच कराने से पीछे नहीं हटे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को अर्पित चढ़ावे में कथित अनियमितता आस्था के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
इसे भी पढ़ें- विकसित भारत 2047 में कृषि बनेगी सबसे बड़ी ताकत: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस लगातार यह जानना चाहती है कि इस कथित प्रकरण के पीछे कौन लोग हैं और उन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्वतंत्र जांच कराकर सभी तथ्य जनता के सामने रखने चाहिए।
इसे भी जानें- यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका: एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह ने दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजा पत्र
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को जनहित और आस्था से जुड़ा विषय मानती है तथा न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी। प्रेस वार्ता में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।




