पीएम मोदी ने राजस्थान को दी 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

राजस्थान को मिली बड़ी विकास सौगात

पत्रकार सत्ता, जयपुर ब्यूरो।
बालोतरा (राजस्थान)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बालोतरा में करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं पेट्रोकेमिकल्स, ऊर्जा, रेलवे, सड़क, शहरी परिवहन, विमानन और बिजली पारेषण जैसे क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि “आज राजस्थान के लिए बेहद विशेष दिन है। विमानन, ऊर्जा और कनेक्टिविटी से जुड़ी विकास पहलें राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी, आर्थिक विकास को गति देंगी और लोगों के जीवन को आसान बनाएंगी।” उन्होंने यह भी कहा कि “चुनौती चाहे कितनी भी बड़ी और अप्रत्याशित क्यों न हो, नया भारत अपने संकल्पों से न पीछे हटता है और न ही अपनी रफ्तार कम करता है।”

इसे भी पढ़ें- एक्स-रे मशीन खरीद में 100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, AAP ने दिल्ली सरकार को घेरा

प्रधानमंत्री ने इस दौरान पचपदरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित किया तथा जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन और अन्य प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

इसे भी देखें- वीर गुर्जर धन सिंह कोतवाल के बलिदान दिवस पर विनय रतन सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *