IGNOU के स्मृति व्याख्यान में बोले NCTE अध्यक्ष, शिक्षा सभी तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता

IGNOU में आयोजित प्रो. जी. राम रेड्डी स्मृति व्याख्यान को संबोधित करते NCTE अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोड़ा।

पत्रकार सत्ता | नई दिल्ली
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोड़ा ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के बाबा साहेब आंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 31वें प्रो. जी. राम रेड्डी स्मृति व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यह व्याख्यान IGNOU के संस्थापक कुलपति प्रो. जी. राम रेड्डी के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को समर्पित था।

अपने संबोधन में प्रो. पंकज अरोड़ा ने IGNOU के विश्वविद्यालय गान (University Anthem) की सराहना करते हुए कहा कि यह गीत देशभर के शिक्षार्थियों के लिए सुगम, समावेशी और समान अवसर आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के विश्वविद्यालय के संकल्प को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करता है।

इसे भी पढ़ें- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर SKD Academy की सभी शाखाओं में चिकित्सकों का सम्मान

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना भी है। इस दिशा में IGNOU ने वर्षों से उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

IGNOU में आयोजित प्रो. जी. राम रेड्डी स्मृति व्याख्यान को संबोधित करते NCTE अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोड़ा।

प्रो. अरोड़ा ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) के अध्यक्ष के रूप में अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (Open & Distance Learning – ODL) ने देश में शिक्षा के दायरे को व्यापक बनाया है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उन लाखों विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलती है, जो विभिन्न कारणों से पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था से नहीं जुड़ पाते।

इसे भी जाने- अखिलेश यादव का चुनाव आयोग को खुला संदेश, बोले- ‘सितंबर में चुनाव कराइए, हम तैयार हैं’

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली शिक्षा को अधिक समावेशी, सुलभ और न्यायसंगत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

यह भी देखें- बलरामपुर नगरपालिका अध्यक्ष ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

कार्यक्रम का आयोजन प्रो. जी. राम रेड्डी की शैक्षिक विरासत को सम्मान देने तथा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के महत्व पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से किया गया, जिसमें शिक्षा जगत से जुड़े अनेक शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *