नई दिल्ली, (पत्रकार सत्ता ब्यूरो)। भारत ने वैश्विक QS World Future Skills Index 2027 में 13वां स्थान हासिल किया है। रिपोर्ट के अनुसार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित अर्थव्यवस्था के लिए तैयारी के मामले में भारत दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो गया है।
रिपोर्ट में भारत को निम्न-मध्यम आय वाले देशों (Lower-Middle Income Economies) में पहला स्थान दिया गया है। यह रैंकिंग इस आधार पर तैयार की गई है कि विभिन्न देश AI, डिजिटल तकनीक और भविष्य के रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी शिक्षा व्यवस्था और कार्यबल को किस हद तक तैयार कर रहे हैं।
watch this :
रिपोर्ट के अनुसार भारत ने ‘Future of Work’ श्रेणी में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, लेकिन डिजिटल, AI और ग्रीन स्किल्स के अनुरूप प्रतिभा तैयार करने में अभी भी सुधार की आवश्यकता बताई गई है।
इसे भी पढ़ें- जयपुर में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में किसानों का अनोखा प्रदर्शन, ‘M-20, M-50 और M-100 दूध’ से जताया विरोध
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO India) ने भी इस उपलब्धि को अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा करते हुए भारत को AI-Ready Economy के रूप में उभरता हुआ देश बताया है।




