लखनऊ, (पत्रकार सत्ता ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा किए गए उनके बयान में उन्होंने राम मंदिर से जुड़े निर्माण कार्यों और कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
पोस्ट के अनुसार, अखिलेश यादव ने कहा, “प्रभु श्री राम के स्थान पर इतना बड़ा भ्रष्टाचार हुआ, सीसीटीवी फुटेज गायब है, उससे भी घटिया काम करा रहे हैं। एक के नाम के आगे यादव लगा है तो बता रहे हमारा रिश्तेदार है।”
Read This : अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को बर्बाद कर दिया गया
समाजवादी पार्टी ने यह बयान अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। बयान में लगाए गए आरोपों के संबंध में संबंधित सरकारी पक्ष या अन्य संबंधित संस्थाओं की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी देखें- जयपुर में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में किसानों का अनोखा प्रदर्शन, ‘M-20, M-50 और M-100 दूध’ से जताया विरोध




