लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों से की मुलाकात, मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख सहायता का ऐलान

लखनऊ अग्निकांड के बाद केजीएमयू में घायलों का हालचाल लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, (पत्रकार सत्ता ब्यूरो)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) पहुंचकर हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना तथा उनके परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी प्रभावितों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर घटना को लेकर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सभी घायलों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है और राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

इसे भी जाने-लखनऊ अग्निकांड: राहुल गांधी ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

देखें यह वीडियो-

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है तथा इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों की पीड़ा शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को तत्काल 5-5 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़े- जलती इमारत… आखिरी चीखें… छलांग लगाते छात्र: लखनऊ अग्निकांड ने झकझोर दिया देश

उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की।

जांच के भी दिए गए हैं निर्देश

मुख्यमंत्री ने घटना के कारणों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों का शीघ्र पता लगाया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *