सिंचाई विभाग के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिले नियुक्ति पत्र, सरकार ने दिया आत्मनिर्भरता का संबल

सिंचाई विभाग

लखनऊ, (शबीह हैदर)। उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में आज लखनऊ स्थित सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्यालय में विभाग के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान चयनित आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा गया कि प्रदेश सरकार संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नीतियों के अनुरूप दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि परिवारों को आर्थिक सुरक्षा, सम्मानजनक जीवन और आत्मनिर्भरता प्रदान करना भी है।

Watch This :

इस अवसर पर अधिकारियों ने नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाएंगे।

प्रदेश सरकार का मानना है कि किसी कर्मचारी के निधन के बाद उसके परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य से अनुकंपा नियुक्ति की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को समयबद्ध रूप से रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

इसे भी पढ़ें- यू.पी. स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026 में जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ, जानिए क्या होगा खास?

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों के लिए राहत और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले आश्रितों एवं उनके परिवारों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे उनके जीवन में नई शुरुआत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *