40 सेकेंड में दो बार कांपी वेनेजुएला की धरती, मचगयी अफरा-तफरी

वेनेजुएला भूकंप

काराकास/नई दिल्ली, पत्रकार सत्ता न्यूज़। वेनेजुएला में बुधवार शाम (स्थानीय समय) महज 39–40 सेकेंड के अंतराल पर दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकास सहित कई इलाकों में इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने आपातकाल घोषित कर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

पहला भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 6:04 बजे (24 जून) आया, जिसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। इसके करीब 39 सेकेंड बाद शाम 6:05 बजे 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। भारतीय समय (IST) के अनुसार ये झटके 25 जून को सुबह 3:34 बजे और करीब 3:35 बजे महसूस किए गए।

इसे भी पढ़ें- चीन में भारतीय महिला स्प्रिंटर्स का जलवा, 4×100 मीटर रिले में जीता स्वर्ण

भूकंप का केंद्र मोरोन (Morón) के निकट कैरेबियाई तट पर था। झटकों से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा, मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा और कई राज्यों में आपातकाल लागू कर दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने और आफ्टरशॉक की आशंका के चलते सतर्क रहने की अपील की है। आधिकारिक रूप से हताहतों की अंतिम संख्या अभी जारी नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *