लखनऊ जंक्शन पर स्थापित हुई ‘गीता संवाद’ की प्रतिमा, यात्रियों को दे रही सकारात्मक ऊर्जा का संदेश

लखनऊ जंक्शन

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को समर्पित ‘गीता संवाद’ की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की है। कांच के विशेष कक्ष में स्थापित यह प्रतिमा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा महाभारत युद्ध से पूर्व अर्जुन को दिए गए श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य उपदेश का जीवंत चित्रण प्रस्तुत करती है।

प्रतिमा के साथ ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ श्लोक का निरंतर मंत्रोच्चार यात्रियों और आगंतुकों को सकारात्मक सोच, कर्तव्यनिष्ठा और जीवन मूल्यों का संदेश दे रहा है। प्रतिमा को आकर्षक बनाने के लिए आधुनिक एलईडी प्रकाश व्यवस्था भी की गई है, जिससे इसका सौंदर्य और अधिक बढ़ गया है।

इसे भी देखें –

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों और नागरिकों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’ प्रत्येक व्यक्ति को बिना फल की चिंता किए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने यह भी कहा कि स्टेशन पर स्थापित यह प्रतिमा नई पीढ़ी, देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों तथा यात्रियों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और गीता के अमर संदेश से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।

**पत्रकार सत्ता ब्यूरो**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *