महंगाई से विदेश नीति तक कई मुद्दों पर हमले की रणनीति
पत्रकार सत्ता
नई दिल्ली। संसद के आगामी मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार को विभिन्न राष्ट्रीय और जनहित के मुद्दों पर घेरने की रणनीति तेज कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में पार्टी महासचिव जयराम रमेश और राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन ने कहा कि विपक्ष संसद के भीतर जनता से जुड़े सवालों को मजबूती से उठाएगा और सरकार से जवाब मांगेगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, कृषि, शिक्षा, विदेश नीति और अन्य समसामयिक विषयों को मानसून सत्र में प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार जवाब देने से बच रही है और संसद में सार्थक चर्चा होनी चाहिए।
इसे भी देखें- सोनम वांगचुक के अनशन पर ज्योतिर्मठ शंकराचार्य ने जताई चिंता
प्रेस वार्ता में भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते, सार्वजनिक संस्थानों से जुड़े विवादों तथा विभिन्न राज्यों के मुद्दों का भी उल्लेख किया गया। कांग्रेस का कहना है कि विपक्ष का उद्देश्य सरकार को जवाबदेह बनाना और जनहित के प्रश्नों को संसद के माध्यम से देश के सामने रखना है।
इसे भी जानें- केजीएमयू में नॉनवेज पर रोक का प्रमोद तिवारी ने किया विरोध
कांग्रेस ने विपक्षी दलों के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया और कहा कि संसद के भीतर साझा रणनीति के साथ सरकार को घेरने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि मानसून सत्र में जनसरोकार के विषयों पर गंभीर चर्चा होगी।




