माती गांव में बैंड-बाजे के साथ मनाया जश्न, सरकार और समाज कल्याण मंत्री का जताया आभार
पत्रका सत्ता/विशेष संवादददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट द्वारा डीएनटी (विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू जनजाति) बोर्ड विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद प्रदेशभर के घुमंतू समाज में खुशी का माहौल है। बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र के माती गांव स्थित गांधी नगर में समाज के लोगों ने बैंड-बाजे और नृत्य के साथ इस फैसले का स्वागत किया तथा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल गनी बंजारा तथा गौतम नागर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि डीएनटी बोर्ड का गठन विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध घुमंतू समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इसे भी पढ़ें- कानपुर में नकली हल्दी बनाने की फैक्ट्री पर छापा, 5.86 लाख का माल जब्त
अब्दुल गनी बंजारा ने कहा कि घुमंतू समाज लंबे समय से अपने अधिकारों और कल्याण के लिए प्रयासरत था। कैबिनेट की मंजूरी से समाज की अपेक्षाओं को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की सराहना करते हुए कहा कि समाज की समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है।
कार्यक्रम में मौजूद समाज के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने शिक्षा, रोजगार, आवास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार से आगे सकारात्मक कदम उठाने की उम्मीद जताई।
यह भी जानें- कानपुर में नकली हल्दी बनाने की फैक्ट्री पर छापा, 5.86 लाख का माल जब्त
इस अवसर पर आशिक अली नट, अंजय शिल्पकार, राजेश कुमार, हिरंजय नायर, दिलीप मास्टर, सफी बंजारा, करन नाथ, बच्चन प्रसाद, सचिन नाथ सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।




