‘गर्मी है, पानी छोड़ो’ कहा तो खुला वाटर कैनन, बौछार में छात्रों ने की मस्ती
पत्रकार सत्ता | डिजिटल डेस्क
रांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा मार्च कर रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कुछ प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, छात्रों ने गर्मी में मजाकिया अंदाज में कहा—“गर्मी है, तनिक पानी छोड़ो।” इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का मुंह छात्रों की ओर कर दिया।
पानी की तेज बौछार पड़ते ही कई छात्र पीछे हटने के बजाय उसमें खूब मस्ती करते नजर आए। छात्रों ने पानी के बीच नारेबाजी और क्रांति गीत जारी रखा। प्रदर्शनकारियों के इस अंदाज ने तनावपूर्ण माहौल में कुछ देर के लिए माहौल को हल्का कर दिया।
इसे भी जानें- मायावती ने सरकारों से की ‘हर हाथ को काम’ देने की अपील, खाली पदों पर भर्ती की मांग
हालांकि, प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज भी किया। पुलिस के मुताबिक बैरिकेड पार करने और धक्का-मुक्की की स्थिति में बल प्रयोग किया गया। घटना में कुछ प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के मामूली रूप से घायल होने की जानकारी है।
इसे भी देखें- रांची में छात्रों के विधानसभा मार्च पर पुलिस कार्रवाई, आंसू गैस और लाठीचार्ज




