पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने संदेश में उनके साहस, दृढ़ नेतृत्व और देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति में दिए गए योगदान को याद किया।
Read This : पत्रकार सत्ता 31 अक्टूबर E-पेपर, 2026 का अंक
कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके सार्वजनिक जीवन के योगदान को स्मरण किया। उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर को प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।




