शाहजहांपुर में बारिश से प्रभावित 7,384 किसानों को मिला 5 करोड़ से अधिक का मुआवजा

श्रुति गंगवार राज्यसभा पहुंचीं, बरेली की राजनीति में संतोष गंगवार का प्रभाव

पुवायां में विधायक चेतराम ने किसानों को सौंपे मुआवजा राशि के चेक, शेष प्रभावित किसानों का सर्वे जारी

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
शाहजहांपुर। भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान के बाद शाहजहांपुर की पुवायां तहसील में प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान 7,384 किसानों को कुल 5 करोड़ 6 लाख 349 रुपये की मुआवजा राशि दी गई।

पुवायां में आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी विधायक चेतराम ने प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि के चेक सौंपे। इस दौरान एसडीएम सदानंद सरोज समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी जाने – 17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

विधायक चेतराम ने कहा कि सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है और प्राकृतिक आपदा की स्थिति में प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इसे भी पढ़ें- बीजेपी की राज्यसभा सूची में श्रुति गंगवार का नाम आने से बरेली की सियासत में चर्चाएं तेज, छह साल के लिए उच्च सदन में जाने का रास्ता साफ

प्रशासन के अनुसार बारिश और फसल नुकसान से प्रभावित शेष किसानों का सर्वे अभी जारी है। सर्वे पूरा होने के बाद पात्र किसानों को नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुआवजा राशि मिलने से प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट- पत्रकार सत्ता, शाहजहांपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *