राजाजीपुरम के गौरीशंकर पार्क में छठे दिन भी कथा जारी, जलभराव के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु डटे रहे
विजय सिंह। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। राजाजीपुरम स्थित गौरीशंकर पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ के छठे दिन शुक्रवार को भारी बारिश के बीच भी कथा का आयोजन अनवरत जारी रहा। कथा व्यास आचार्य मनोज कृष्ण जी महाराज ने बारिश के बावजूद अपने संकल्प के अनुरूप श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया।
लगातार हो रही बारिश के चलते कथा स्थल के मैदान में जलभराव की स्थिति बन गई। इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर मौजूद रहे और आचार्य मनोज कृष्ण जी महाराज के मुखारबिंद से कथा का श्रवण किया। बारिश के कारण आयोजन में कुछ व्यवधान जरूर आया, लेकिन कथा का क्रम जारी रहा।
बारिश के कारण टला कृष्ण-रुक्मणी विवाह
शुक्रवार को प्रस्तावित भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मणी विवाह का कार्यक्रम लगातार बारिश और कथा स्थल पर जलभराव के कारण स्थगित कर दिया गया। आयोजकों के अनुसार, यदि शनिवार को मौसम अनुकूल रहा तो भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मणी विवाह का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ में बारिश का असर: 26 सितंबर को कक्षा 12 तक स्कूल बंद
आस्था पर भारी पड़ा मौसम
भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं दिखाई दी। कथा स्थल पर भक्तिभाव का वातावरण बना रहा। आयोजकों ने शनिवार को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें- 1.30 करोड़ रुपये से सड़क और नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ
आयोजकों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहने पर शनिवार को कृष्ण-रुक्मणी विवाह का आयोजन विधि-विधान और धार्मिक उत्साह के साथ कराया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट, लखनऊ




