लखनऊ में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों पर जोर
पत्रकार सत्ता ब्यूरो
बरेली। भाजपा कैंट विधायक एवं पार्टी के सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कैंट विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक परिदृश्य सहित क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
कैंट विधायक ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और जनभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।
इसे भी जाने- बृजेन्द्र अंकिचन को मिला 14वां दुष्यंत कुमार स्मृति साहित्य सम्मान
विधायक के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र में चल रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने संजीव अग्रवाल को क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने और विकास कार्यों को बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद संजीव अग्रवाल ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र में सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है।
इसे भी देखें- ‘गेंद जितनी ऊपर जानी थी चली गई, अब नीचे आ रही है…’ कौशल किशोर के बयान से BJP में हलचल, क्या मोदी सरकार की ओर है इशारा?
ब्यूरो रिपोर्ट, बरेली




