जिला जेल में 110 बंदियों को 274 परिजनों ने बांधी राखी

बरेली जिला जेल के वेटिंग हाॅल में अपने भाई को राखी बांधने के इंतजार में बहनें।

निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। रक्षाबंधन के पर्व पर जिला जेल में भाई-बहन के प्रेम और रिश्तों की डोर का अनूठा दृश्य देखने को मिला। जेल में निरुद्ध 110 बंदियों से 274 बहनों, भाइयों और बच्चों ने मुलाकात कर रक्षा सूत्र बांधा और तिलक किया। कारागार परिसर में रक्षाबंधन का पर्व अनुशासन और सौहार्द के साथ मनाया गया।

उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के आदेश तथा पुलिस महानिदेशक कारागार पीसी मीना के निर्देश पर जेल प्रशासन ने बंदियों और उनके परिजनों की मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्था की थी। जेल अधीक्षक डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि सुबह से ही बड़ी संख्या में परिजन जेल पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत मुलाकात कर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।

बरेली जिला जेल के वेटिंग हाॅल में अपने भाई को राखी बांधने के इंतजार में बहनें।
बरेली जिला जेल के वेटिंग हाॅल में अपने भाई को राखी बांधने के इंतजार में बहनें।

इसे भी देखें- नेपाल में तबाही: फ्लैश फ्लड से 579 लोगों की मौत, 2,482 लापता; 320 भारतीयों से संपर्क नहीं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। वहीं, जिला अपराध निरोधक समिति की ओर से मुलाकातियों के जलपान की व्यवस्था की गई। समिति के सचिव अनिल सिंह, संयुक्त सचिव अशोक कुमार, प्रांतीय सचिव जीके पाठक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिन बंदियों के परिजन रक्षाबंधन पर उनसे मिलने नहीं पहुंच सके, उनके लिए गरीब शक्ति दल की जिला अध्यक्ष चमेली देवी ने राखी बांधी। जेल अधीक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि बंदियों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस दौरान जेलर सुशील कुमार वर्मा, राघवेन्द्र सिंह वर्मा, वीरेश्वर प्रताप सिंह, सौमित्रदेव त्रिपाठी, उप जेलर देवदत्त, फार्मासिस्ट यादवेन्द्र मोहन सहित कारागार कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट : निर्भय सक्सेना, बरेली ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *