एसकेडी अकादमी में राष्ट्रीय स्तर की कोड बॉट चैंपियनशिप

एसकेडी अकादमी में राष्ट्रीय स्तर की कोड बॉट चैंपियनशिप

पत्रकार सत्ता। स्पोर्ट्स डेस्क
लखनऊ। एसकेडी अकादमी, वृंदावन योजना में Createwiz के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर की कोड बॉट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 200 टीमों ने हिस्सा लेकर रोबोटिक्स, कोडिंग और नवाचार में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया। इस अवसर पर यूपी मेट्रो के ज्वाइंट जनरल मैनेजर अंकित यादव, अपर डीसीपी साइबर क्राइम किरण यादव, एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह, उप निदेशक निशा सिंह, सहायक निदेशक कुसुम बत्रा सहित शिक्षक, अभिभावक और विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

एसकेडी अकादमी में राष्ट्रीय

इसे भी पढ़ें- वाहन चालक कांवड़ियों को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने बांटे हेलमेट

कक्षा III से XII तक के विद्यार्थियों ने रोबो रेस, बॉट कॉम्बैट, फास्टेस्ट लाइन फॉलोअर, इनोवेशन चैलेंज, रोबो सॉकर और ड्रोन रेसिंग जैसी छह प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता, टीमवर्क, रणनीतिक सोच और समस्या समाधान क्षमता को परखा गया।

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी, पदक और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं में के.आर. मंगलम वर्ल्ड स्कूल के वर्णन सिंह, एसकेडी अकादमी के मोहम्मद अलमाज़, हार्दिक पाल और पृथुराज मिश्रा, विक्रांत सिंह, विद्या प्रतिष्ठान इंदापुर के उमर मेराज शेख, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के नमन शुक्ला, सार्थक पाल और अवि पांडेय, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के अनय टंडन, विराट त्रिपाठी, रेयांश यादव, कार्तिक कपूर और मौली कपूर सहित कई विद्यार्थी शामिल रहे।

इसे भी जानें- बिना नोटिस भैंसों की नीलामी पर निहाल अहमद ने उठाए सवाल

इसके अलावा ब्राइटलैंड स्कूल की प्रतिज्ञा सिंह, प्रियंशी अवस्थी, आराध्या सिंह, अंशिका मौर्या और नव्या यादव, विद्या प्रतिष्ठान के ऋषु शंभु पंडित व सतीश पिंटू पाटिल तथा ला मार्टिनियर गर्ल्स’ कॉलेज की सौम्या मित्तल, शनाया भार्गव, गुनीत कौर और किआया सहगल को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

एसकेडी अकादमी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई से आगे बढ़कर तकनीक के व्यावहारिक उपयोग को समझने का अवसर देते हैं। चैंपियनशिप ने विद्यार्थियों में नवाचार, जिज्ञासा, सहयोग और इंजीनियरिंग कौशल को बढ़ावा दिया।

अकादमी ने जल्द ही कोडिंग, डिकोडिंग और गेमिंग पर आधारित एक नई प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा भी की। आयोजन के माध्यम से एसकेडी अकादमी ने तकनीकी शिक्षा और युवा नवाचार को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *