वंदे मातरम् पर राजनाथ का कांग्रेस पर वार, बोले- विरोध संवैधानिक दृष्टि से गंभीर

वंदे मातरम् पर राजनाथ का कांग्रेस पर वार, बोले- विरोध गंभीर संवैधानिक मुद्दा

अमित शाह के बाद राजनाथ सिंह ने भी कांग्रेस को घेरा, दो अंतरे के फैसले पर बढ़ा सियासी टकराव

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली । राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के रुख पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वंदे मातरम् का सम्मान करने से औपचारिक रूप से इंकार करना और उसका विरोध करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है तथा संवैधानिक दृष्टि से गंभीर विषय है।

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि संविधान के अनुसार संसद देश की सर्वोच्च संस्था है और संसद से पारित कानून सभी के लिए बाध्यकारी होते हैं। उन्होंने कांग्रेस के वंदे मातरम् को लेकर अपनाए गए रुख पर सवाल उठाते हुए इसे गंभीर संवैधानिक मुद्दा बताया।

इसे भी पढ़ें- दिग्विजय भाटी से कथित मारपीट पर जांच के आदेश, SSP अविनाश पांडेय भी जांच के घेरे में

दो अंतरे के फैसले पर बढ़ा विवाद

दरअसल, कांग्रेस कार्यसमिति ने पार्टी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के पहले दो अंतरे गाने के अपने 1937 के फैसले पर कायम रहने का निर्णय लिया है। कांग्रेस का कहना है कि पार्टी का यह ऐतिहासिक रुख बरकरार रहेगा। इसी फैसले को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कांग्रेस के फैसले को लेकर तीखा हमला कर चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के निर्णय को ‘देशविरोधी’ बताते हुए इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने की बात कही है।

इसे भी जानें- रोटरी साउथ ने मनाया रंगीलो सावन, दीप्ति अग्रवाल बनीं तीज क्वीन

राजनाथ के बयान से विवाद और गरमाया

राजनाथ सिंह के ताजा बयान के बाद अब यह विवाद और व्यापक हो गया है। भाजपा नेताओं का तर्क है कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय भावना से जुड़ा राष्ट्रीय गीत है, जबकि कांग्रेस अपने ऐतिहासिक निर्णय और परंपरा का हवाला दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *