संजीव अग्रवाल ने जलाभिषेक कर बच्चों का बढ़ाया उत्साह, डीएम अविनाश सिंह ने भी मंदिरों में किया पूजन
निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। रामानुज दयाल अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर के नन्हें बच्चों की कांवड़ यात्रा रामपुर गार्डन स्थित आनंद आश्रम पहुंची। यहां मुख्य अतिथि कैंट विधायक एवं भाजपा के सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने नन्हें कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
आनंद आश्रम स्थित श्री सहस्त्र लिंगेश्वर शिवालय में विधायक संजीव अग्रवाल ने बच्चों से भगवान शिव का जलाभिषेक कराया। इस दौरान बच्चों ने ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष लगाए। विधायक ने बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए बिस्किट, चिप्स और समोसा भी वितरित किया।

इसे भी जाने- जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, छात्रों की FIR पर राहत के संकेत
कांवड़ यात्रा जब रामपुर बाग स्थित विधायक कैंप कार्यालय के सामने से गुजरी तो संजीव अग्रवाल ने डमरू बजाकर नन्हें कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बच्चों का धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल होना सनातन संस्कृति और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
डीएम ने परिवार सहित किया जलाभिषेक
सावन के तृतीय सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने परिवार सहित त्रिवटीनाथ मंदिर और अलखनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और जलाभिषेक किया। उन्होंने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
इसे भी पढ़ें- भारतीय मजदूर संघ ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन, मजदूर हितों की मांगें उठाईं
इस अवसर पर पीयूष अग्रवाल, प्रेम जी, पंकज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अरुण कश्यप, शिशुपाल कठेरिया, हिमांशु चंद्रा, प्रदीप रोहेला, प्रदीप मलिक, सचिन कश्यप, मनीष सक्सेना, पार्षद हरिशंकर, ब्रजेश मिश्रा, हर्षित गुप्ता सहित विद्यालय के व्यवस्थापक ब्रजवासी लाल अग्रवाल, प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्रिपाठी, शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




