नकटिया नदी पुनर्जीवन के लिए 21 अगस्त को होगा पौधारोपण अभियान

कटिया नदी पुनर्जीवन के लिए 21 अगस्त को पौधारोपण अभियान

कैंटोनमेंट बोर्ड की पहल, नदी की स्वच्छता, हरित क्षेत्र और जल संरक्षण पर रहेगा जोर

निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता न्यूज
बरेली। नकटिया नदी के पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर 21 अगस्त 2026 को विशेष पौधारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। कैंटोनमेंट बोर्ड बरेली की सीईओ डॉ. तनु जैन की पहल पर होने वाले कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार को आमंत्रित किया गया है।

डॉ. तनु जैन के अनुसार अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है। नकटिया नदी की स्वच्छता, तटवर्ती हरित क्षेत्र का विकास, जल संरक्षण, जैव-विविधता और नदी की पारिस्थितिकी के पुनर्स्थापन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- भारतीय मजदूर संघ ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन, मजदूर हितों की मांगें उठाईं

उन्होंने कहा कि नदी पुनर्जीवन योजना के तहत ऐसे स्थायी पर्यावरणीय संसाधन विकसित करने का प्रयास है, जो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, बेहतर जल पारिस्थितिकी और समृद्ध जैव-विविधता उपलब्ध करा सकें।

इसे भी जाने- लोन वसूली में गुंडागर्दी पर RBI की सख्ती, रिकवरी एजेंट नहीं कर सकेंगे मनमानी

रिपोर्ट : वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, बरेली ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *