सिर्फ 1 रुपये में भरवाए जाएं छात्रों के परीक्षा फॉर्म : कांग्रेस ने कर दी बड़ी मांग

छात्रों के परीक्षा फॉर्म सिर्फ 1 रुपये में भरवाए जाएं

इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु ने सरकार से १ रुपये में परीक्षा फार्म भरे जाने की व्यवस्था लागू करने की अपील की

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। छात्रों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर कांग्रेस ने बड़ी मांग उठाई है। कांग्रेस ने कहा है कि छात्रों को सभी परीक्षाओं के फॉर्म सिर्फ 1 रुपये में भरने की सुविधा दी जानी चाहिए।

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट जारी कर यह मांग आईवाईसी अध्यक्ष उदय भानु के नेतृत्व में दिल्ली से उठाई। पार्टी का कहना है कि परीक्षा शुल्क कई छात्रों के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बनता है, इसलिए आवेदन प्रक्रिया को बेहद सस्ता किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- बारिश में सड़क पर उतरी जेन-अल्फा, चंद्रशेखर आजाद बोले- ‘जियो जेन-अल्फा!’

कांग्रेस की यह मांग ऐसे समय सामने आई है, जब देश में परीक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और छात्रों के भविष्य को लेकर लगातार बहस चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *