पत्रकार सत्ता। डिजिटल डेस्क
लखनऊ । SKD न्यू स्टैंडर्ड कोचिंग इंस्टीट्यूट की ओर से NEET 2026 में सफल 107 से अधिक विद्यार्थियों के सम्मान में वृंदावन योजना स्थित SKD एकेडमी के ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के अनुसार, विद्यार्थियों की यह सफलता उसकी 42 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
समारोह में परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार दया शंकर सिंह, SKD ग्रुप के चेयरमैन एस.के.डी. सिंह, निदेशक मनीष सिंह, क्लिनिकल डायरेक्टर आशीष सिंह और असिस्टेंट डायरेक्टर कुसुम बत्रा मौजूद रहे।
इसे भी देखें- यूपी में दलित वोटों का असली हकदार कौन? मायावती की बसपा बनाम चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी
सम्मानित विद्यार्थियों में फाज अहमद (AIR 713), फरकान अहमद (AIR 2171), आदित्य विक्रम सिंह (AIR 3422), आकृति श्रीवास्तव (AIR 4032), आदित्य साहनी (AIR 6382) और अजय कुमार यादव (AIR 8536) प्रमुख रहे।
समारोह में SKD Xpress नामक एआई आधारित लर्निंग ऐप का भी शुभारंभ किया गया। संस्थान ने बताया कि ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। साथ ही NEET 2027 की तैयारी के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रणाली को ध्यान में रखते हुए सीबीटी आधारित तैयारी पर जोर दिया गया।
इसे भी जाने- आप सांसद संजय सिंह ने खोली प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की पोल, आधा घण्टा चलाते रहे स्कूल का हैंडपंप, नहीं निकला पानी
इस अवसर पर एस.के.डी. सिंह ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भावी डॉक्टरों को चिकित्सा के साथ मानव सेवा को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक मरीज के साथ समान व्यवहार और संवेदनशीलता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि अच्छे डॉक्टर की पहचान केवल उसकी योग्यता से नहीं, बल्कि उसके मानवीय दृष्टिकोण और सेवा भावना से भी होती है।




