केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ मर्यादा भी जरूरी
पत्रकार सत्ता न्यूज़
नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे अभारतीय, अशोभनीय और अलोकतांत्रिक करार दिया है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र सभी को अपनी बात रखने का अधिकार देते हैं, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में मर्यादाओं का पालन भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने जिस ढंग से कल व्यवहार किया, वह एक भारतीय नागरिक के रूप में उन्हें बेहद व्यथित करने वाला है।
इसे भी देखें- राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़के राजनाथ, बोले- लोकतंत्र की गरिमा तार-तार हुई
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के व्यवहार से लोकतांत्रिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाई गई हैं। शिवराज ने कहा कि राजनीतिक असहमति अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा और आचरण की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।
यह भी पढ़ें- नेताजी को ‘युद्ध अपराधी’ बताने पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, भाजपा से पूछा—सांसद पर कार्रवाई क्यों नहीं?
राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इससे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव और तेज होने के संकेत हैं।




