मानव सेवा क्लब ने कर्नल बद्री दत्त समेत कई पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

मानव सेवा क्लब ने कर्नल बद्री दत्त समेत कई पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर मानव सेवा क्लब की ओर से रोटरी भवन में ‘आजादी के दीवाने’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न युद्धों में तिरंगा फहराकर लौटे जांबाज सैनिकों को सम्मानित कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया गया।

इस अवसर पर कर्नल बद्री दत्त, कर्नल पंकज अग्रवाल, कैप्टन जसवंत सिंह भाकुनी, सूबेदार गोपाल सिंह मेहरा, कैप्टन शेर सिंह सहित कई पूर्व सैनिकों को हार, शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान अतिथि बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा, इंजीनियर के. बी. अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना और प्रदीप माधवार ने प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती मधु वर्मा ने मां शारदे की वंदना से किया। इसके बाद शकुन सक्सेना, अरुणा सिन्हा, शोभा सक्सेना, सुधीर मोहन, जितेंद्र सक्सेना, प्रकाश चंद्र, बेबी शर्मा और मंजू लता ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

इसे भी जानें- 13 लाख गोवंश की सुरक्षा पर जोर, धर्मपाल सिंह ने दिए वर्षाकालीन व्यवस्था के निर्देश

मानव सेवा क्लब ने कर्नल बद्री दत्त समेत कई पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत महिलाओं को तिरंगा देकर सम्मानित किया गया। ब्रह्मकुमारी नीता दीदी ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया।

यह भी पढ़ें- त्रुटिहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था कब होगी?

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, राजेश सक्सेना, अनिल सक्सेना, आभा तिवारी, विजय शर्मा, नरेश मलिक, बरेली कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा, जितेंद्र सक्सेना, सत्येंद्र सक्सेना, अभय भटनागर, मुकेश सक्सेना सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट : वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *