लक्ष्मण टीला पर 24 अगस्त को जलाभिषेक, हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा

लक्ष्मण टीला पर 24 अगस्त को जलाभिषेक

विजय सिंह। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा, उत्तर प्रदेश इकाई की प्रदेश एवं विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक में आगामी 24 अगस्त को लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई। संगठन ने देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से हजारों कार्यकर्ताओं तथा सनातन धर्मावलंबियों से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया है।

कुर्सी रोड स्थित संगठन के केंद्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने जलाभिषेक कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सूचना शासन और प्रशासन को पत्र के माध्यम से देने तथा पुलिस प्रशासन से आवश्यक अनुमति लेने पर भी सहमति जताई।

इसे भी जानें- बरेली में देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, तिरंगा यात्रा में हुई पुष्प वर्षा

त्रिपाठी परिवार मामले पर भी हुई चर्चा

बैठक में लखनऊ के त्रिपाठी परिवार की महिलाओं से जुड़े मामले को लेकर भी चर्चा हुई। संगठन पदाधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन पीड़ित परिवार के पक्ष में शासन स्तर पर अपनी बात रखेगा। बैठक में इस मुद्दे को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: मेहंदी प्रतियोगिता में बेबी शर्मा प्रथम, अनिला द्वितीय

लक्ष्मण टीला को लेकर संगठन का दावा

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि संगठन लक्ष्मण टीला के धार्मिक और ऐतिहासिक स्वरूप को लेकर लंबे समय से आवाज उठाता रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों और प्रशासन पर लक्ष्मण टीला के अस्तित्व की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

त्रिवेदी ने कहा कि संगठन लक्ष्मण टीला और वहां स्थित टीलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-पाठ के अधिकार को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 24 अगस्त को प्रस्तावित जलाभिषेक कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

इसे भी जानें- काकोरी शहीद स्मृति उपवन में चला स्वच्छता अभियान, अमर शहीदों को किया नमन

उन्होंने यह भी कहा कि संगठन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने की तैयारी कर रहा है और अंतिम रूपरेखा जल्द ही पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाएगी।बैठक में जलाभिषेक कार्यक्रम के आयोजन, प्रशासनिक अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। संगठन ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई है।

रिपोर्ट : वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह, लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *