कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने कहा- इंस्टाग्राम पर लोग लगातार पूछ रहे थे सीजन-2 कब आएगा
पत्रकार सत्ता। डिजिटल डेस्क
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने ‘जंतर-मंतर’ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि ‘जंतर-मंतर’ का सीजन-2 बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है।
अभिजीत दिपके ने कहा कि जब ‘जंतर-मंतर’ के पहले सीजन के बाद लोग इंस्टाग्राम पर लगातार यह पूछ रहे थे कि इसका सीजन-2 कब शुरू होगा, तो अब वह उन्हें बताना चाहते हैं कि इसका दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है।
ये भी पढ़ें- बरेली: मेहंदी प्रतियोगिता में बेबी शर्मा प्रथम, अनिला द्वितीय
उन्होंने अपने बयान में कहा कि ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ बहुत जल्द शुरू होगा। हालांकि उन्होंने इसके शुरू होने की निश्चित तारीख या कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।
सीजेपी संस्थापक के इस बयान के बाद ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ को लेकर राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि दूसरे सीजन के तहत किस मुद्दे को प्रमुखता दी जाएगी और इसका स्वरूप क्या होगा।
इसे भी जानें- बरेली को आधुनिक और उद्योग-अनुकूल शहर बनाने का सुझाव




