संसद में बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा, खड़गे ने पीएम और गृह मंत्री से मांगा जवाब

संसद में बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

कांग्रेस और INDIA गठबंधन ने छात्रों के मुद्दे व राम मंदिर चंदा मामले पर चर्चा की उठाई मांग

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने छात्रों से जुड़े घटनाक्रम और श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित “चंदा-चढ़ावा” मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में आकर बयान देने तथा चर्चा में भाग लेने की मांग की।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने संदेश में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष दो प्रमुख सवालों के जवाब चाहता है। पहला, छात्रों के साथ हुई कथित ज्यादतियों पर गृह मंत्री संसद में बयान देने से क्यों बच रहे हैं। दूसरा, श्रीराम मंदिर के कथित “चंदा-चढ़ावा चोरी” मामले पर प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी क्या है।

इसे भी देखें- कानपुर में नकली हल्दी बनाने की फैक्ट्री पर छापा, 5.86 लाख का माल जब्त

खड़गे ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि विपक्ष चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है और उनका मानना है कि संसद में बहस के माध्यम से ही समाधान निकलेगा। उन्होंने कहा कि संसद का सत्र कई दिनों से चल रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को सदन में आकर अपना पक्ष रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- ‘मदरसों से निकले उलेमा ने आजादी का बिगुल फूंका, आतंकवाद से जोड़ना इतिहास का अपमान’ : मौलाना अरशद मदनी

वहीं, कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच पर कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट है। पार्टी ने छात्रों के साथ कथित अन्याय, “चंदा चोर” के आरोपों तथा असहमति की आवाज को दबाने के विरोध में एकजुट रहने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *