पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम के समक्ष कानपुर नगर, कानपुर देहात और लखनऊ के युवाओं व पदाधिकारियों ने कांग्रेस का हाथ थामा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व की नीतियों और पार्टी के शीर्ष नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रति विश्वास जताया।
प्रदेश कांग्रेस ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सभी नए सदस्यों को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। आजाद समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वालों में कानपुर ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष फौजी भारत भूषण संखवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं शामिल रहीं। कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप संखवार, पूर्व कानपुर महानगर अध्यक्ष सुनील कोरी सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इसे भी देखें- पसमांदा समाज को इज्जत और इंसाफ का वादा, यूसुफ अंसारी बोले- आज़ाद समाज पार्टी देगी हक़ और हिस्सेदारी
इस मौके पर रमाशंकर अंबेडकर, धीरेन्द्र अंबेडकर, रामकृपाल संखवार, राजेश राघव निषाद, राजेन्द्र कुमार संखवार, अमित कुमार संखवार, रवीन्द्र नाथ, पंकज गौतम, नीरज गौतम, सुरेन्द्र कुमार संखवार, सीताराम संखवार, एडवोकेट नौसाद आलम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं कानपुर नगर में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान प्रदेश सचिव अर्चना राठौर के नेतृत्व में प्रांजुल पांडेय, आशीष यादव, आलोक तिवारी और विनय यादव सहित अन्य युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा। लखनऊ के युवा विशाल यादव ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगातार युवा, महिलाएं और अलग-अलग वर्गों के लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है तथा युवा रोजगार के मुद्दे को लेकर परेशान हैं।
इसे भी जानें- संजय सिंह का मोदी पर हमला, 15 वर्षीय बच्ची मामले में वीडियो जारी
कांग्रेस ने दावा किया कि विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं के जुड़ने से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में पार्टी को मजबूती मिलेगी।




