बाबा बर्फानी के दर से लौटे श्रद्धालुओं का सम्मान, सेवा का भी दिया संदेश

अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का सम्मान

बरेली | पत्रकार सत्ता ब्यूरो
अमरनाथ यात्रा से सकुशल लौटने पर मानव सेवा क्लब ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं ने यात्रा के अनुभव साझा करते हुए सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

श्रद्धालुओं ने बताया कि 20 जुलाई 2026 को प्रातः बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने अपने परिजनों, मित्रों, पत्रकारों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों के लिए मंगलकामना की। यात्रा के दौरान पवित्र गुफा के समीप दो सफेद कबूतरों के दर्शन भी हुए, जिसे श्रद्धालुओं ने शुभ संकेत बताया।

अमरनाथ यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का सम्मान

स्वागत समारोह में राजेंद्र भारती, कमल भारती, सुरेश बाबू मिश्रा, डॉ. विनोद पागरानी, राजेश सक्सेना, मुकेश कुमार सक्सेना, इंद्र देव त्रिवेदी, मधु वर्मा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, विपिन गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी देखें- भदोही नामकरण पर मायावती की प्रतिक्रिया, संत रविदास नगर’ पर मायावती ने BJP को कहा धन्यवाद

यात्रा से लौटने के उपलक्ष्य में 31 जुलाई 2026 को बरेली के सिविल लाइंस हनुमान मंदिर परिसर में उपजा (नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, उत्तर प्रदेश इकाई) के अमरनाथ यात्रा पर गए साथियों के साथ भोजन पैकेट का वितरण भी किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में निर्भय सक्सेना, पुत्तन सक्सेना, अशोक कुमार शर्मा, ठाकुर शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, अशोक कुमार लोटा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मानव सेवा क्लब की सेवा भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के निरंतर संचालन की कामना की।

इसे भी पढ़ें- भदोही नामकरण पर मायावती की प्रतिक्रिया, संत रविदास नगर’ पर मायावती ने BJP को कहा धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *