नई दिल्ली | पत्रकार सत्ता ब्यूरो
केंद्र सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग (DAHD) ने पशुओं में मुंहपका-खुरपका (Foot and Mouth Disease-FMD) की रोकथाम को लेकर बड़ी सफलता का दावा किया है। विभाग के अनुसार, वैज्ञानिक निगरानी और लगातार रोग नियंत्रण अभियान के कारण देश में इस बीमारी का प्रसार उल्लेखनीय रूप से घटा है।
विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, NSP एंटीबॉडी प्रचलन (Antibody Prevalence) वर्ष 2014 में 23.41 प्रतिशत था, जो 2025 में घटकर 8.1 प्रतिशत रह गया है। विभाग का कहना है कि यह आंकड़ा दर्शाता है कि साक्ष्य-आधारित रोग निगरानी (Evidence-based Surveillance) और प्रभावी नियंत्रण उपायों से मुंहपका-खुरपका रोग का प्रसार लगातार कम हुआ है।
यह भी देखें- प्रतिमा हटते ही बवाल! देवरिया में पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद
पशुपालन विभाग के अनुसार, मजबूत डिजीज सर्विलांस सिस्टम, नियमित निगरानी और रोग नियंत्रण कार्यक्रमों के कारण पशुधन के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान कम करने और पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।
विभाग ने कहा कि स्वस्थ पशुधन और टिकाऊ पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए रोगों की समय पर पहचान, निगरानी और नियंत्रण अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
इसे भी जाने- दानपात्र लेकर भागे ‘पुजारी’ पप्पू यादव! संसद में विपक्ष का अनोखा विरोध, संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन




