जंतर-मंतर पहुंचे, छात्र आंदोलन से जुड़े युवाओं से की मुलाकात
पत्रकार सत्ता ब्यूरो।
नई दिल्ली/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 20 से अधिक पेपर लीक हुए, लेकिन किसी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार देने के बजाय भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है। उनके अनुसार, “भाजपा के एजेंडे में नौकरी नहीं है।”

इसे भी पढ़ें- एसकेडी एकेडमी में गुरु पूर्णिमा मनाई गई, सभी शाखाओं में विद्यार्थियों ने गुरुजनों का किया सम्मान
इससे पहले अखिलेश यादव ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर छात्र आंदोलन में शामिल रहे युवाओं से मुलाकात की। समाजवादी पार्टी के अनुसार, इन छात्रों ने अपने अधिकारों की लड़ाई के दौरान दमन, लाठीचार्ज और उत्पीड़न का सामना किया। अखिलेश यादव ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उनकी मांगों को गंभीरता से सुने जाने की बात कही।
इसे भी देखें- जौनपुर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में बनेगा सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट, 1.33 करोड़ रुपये मंजूर
भाजपा की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।




