तेज बुखार और बदन दर्द के चलते जंतर मंतर से लिया अस्थायी विराम, दर्द निवारक दवा लेकर चला रहे थे आंदोलन
पत्रकार सत्ता ब्यूबो
नई दिल्ली। जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें तेज बुखार और पूरे शरीर में दर्द है। इसके बावजूद वे दर्द निवारक दवाओं के सहारे आंदोलन जारी रखे हुए थे।
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि यदि आज वे जंतर मंतर पर दिखाई न दें तो इसके लिए उन्हें क्षमा किया जाए। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ घंटों के आराम की आवश्यकता है और स्वास्थ्य में सुधार होते ही शाम तक आंदोलन स्थल पर वापस लौटने का प्रयास करेंगे।
इसे भी देखें- अमित शाह इस्तीफा दें चंद्रशेखर आजाद ने छेड़ा देशव्यापी आंदोलन
इस बीच आंदोलन जारी है और उनके सहयोगी प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। हाल के दिनों में अभिजीत दीपके छात्र आंदोलन, परीक्षा सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार सक्रिय रहे हैं।
इसे भी जानें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का संसद से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च




