पेपर लीक पर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा हमला राष्ट्रद्रोह घोषित करने की मांग

चंद्रशेखर आजाद ने पेपर लीक को राष्ट्रद्रोह बताकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग, 25 जुलाई को देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और ज्ञापन

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने पेपर लीक को देश के युवाओं के भविष्य पर सबसे बड़ा हमला बताते हुए इसे राष्ट्रद्रोह की श्रेणी का अपराध घोषित करने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफे तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप कर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।

गुरुवार को जारी प्रेस वक्तव्य में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने करोड़ों मेहनती युवाओं का भविष्य खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रश्नपत्र चोरी का मामला नहीं बल्कि संविधान द्वारा दिए गए समान अवसर के अधिकार पर सीधा हमला है।

इसे भी देखें- अमित शाह इस्तीफा दें चंद्रशेखर आजाद ने छेड़ा देशव्यापी आंदोलन

उन्होंने जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन और संसद परिसर में किए गए अपने धरने का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों की आवाज संसद तक पहुंचाना लोकतांत्रिक जिम्मेदारी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- जंतर मंतर पहुंचे राकेश टिकैत छात्रों के आंदोलन को दिया समर्थन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई

आजाद ने मांग की कि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले प्रत्येक छात्र के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही पेपर लीक गिरोहों के विरुद्ध समयबद्ध कार्रवाई और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी एवं सुरक्षित व्यवस्था लागू की जाए।

उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को आजाद समाज पार्टी देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित करेगी। यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा।

इसे भी जानें-एलडीए से अवैध निर्माण रोकने की मांग, मंडलायुक्त को भी सौंपा प्रार्थना पत्र

प्रमुख मांगें

  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
  • पेपर लीक को राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में शामिल किया जाए
  • दिल्ली पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच
  • छात्रों पर दर्ज मामलों में दंडात्मक कार्रवाई न हो
  • परीक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता
  • भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर लागू हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *