एलडीए से अवैध निर्माण रोकने की मांग, मंडलायुक्त को भी सौंपा प्रार्थना पत्र

लखनऊ में कथित अवैध निर्माण की शिकायत एलडीए और मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग

नक्शा स्वीकृत हुए बिना निर्माण का आरोप

पत्रकार सत्ता न्यूज़
लखनऊ। राजधानी के मोहन रोड क्षेत्र में कथित अवैध निर्माण को लेकर स्थानीय निवासी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण और मंडलायुक्त से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता महेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि सरोसा भरोसा रोड पर पावर हाउस के पीछे स्थित मेहदूदिया बाग क्षेत्र में बिना स्वीकृत नक्शे के दो मंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि संबंधित निर्माण एलडीए की स्वीकृति के बिना किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने तथा संबंधित जोनल अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।

इसे भी देखें- अमित शाह इस्तीफा दें चंद्रशेखर आजाद ने छेड़ा देशव्यापी आंदोलन

इसी संबंध में मंडलायुक्त लखनऊ को भी प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में अवैध निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी जानें- पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना राहुल प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

फिलहाल इस मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले में जांच के बाद ही निर्माण की वैधता और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *