विधानसभा अध्यक्ष के संदर्भ पुस्तकालय में स्थापित हुआ ऋषि वाङ्मय, गायत्री परिवार ने 79 खंडों का साहित्य किया समर्पित

ऋषि वाङ्मय स्थापना

पत्रकार सत्ता न्यूज़
लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर, इंदिरा नगर द्वारा संचालित विचार क्रांति ज्ञान यज्ञ अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के संदर्भ पुस्तकालय में युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित 79 खंडों के संपूर्ण ऋषि वाङ्मय की स्थापना की गई। यह अभियान का 467वां वाङ्मय स्थापना कार्यक्रम रहा।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि गंगवार और देवेंद्र सिंह गंगवार ने अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ ज्ञानदान स्वरूप यह संपूर्ण साहित्य विधानसभा अध्यक्ष के संदर्भ पुस्तकालय को भेंट किया। साथ ही उन्हें अमृतवाणी कैलेंडर और अखंड ज्योति पत्रिका भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अखंड ज्योति पत्रिका वितरित की गई।

इसे भी देखें- 21 दिन चला भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान हुआ सम्पन्न, संवाद और पुनर्वास से बदल रही जिंदगी

वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ऋषियों का सद्ज्ञान मनुष्य को सत्कर्म करने की प्रेरणा और शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ साहित्य व्यक्ति के चरित्र निर्माण के साथ समाज में नैतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करता है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि ऋषियों का सद्साहित्य समाज के मार्गदर्शन का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने ज्ञान आधारित समाज के निर्माण में ऐसे साहित्य की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए इस पहल की सराहना की।

इसे भी जानें- मुख्यमंत्री ने 90 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, गाजियाबाद को 868 करोड़ मिले

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी, गायत्री परिवार के प्रतिनिधि उमानंद शर्मा, देवेंद्र सिंह, शशि गंगवार, उषा सिंह, सावित्री शर्मा, वी. के. श्रीवास्तव, पंचम सिंह यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक चिंतन को समाज तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *