रिश्वत मांगने वालों पर सख्ती का संदेश, मुख्यमंत्री विजय थलापति ने जनता से सीधे शिकायत करने को कहा

रिश्वत पर मुख्यमंत्री विजय का संदेश

Cm ने कहा बोलो रिश्वत नहीं देंगे, उन्हें मेरा नाम बताइए

नेशनल ब्यूरो
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री वी. विजय का एक बयान सामाजिक माध्यमों पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री वी. विजय ने कहा कि यदि कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है तो लोग साफ कह दें कि वे रिश्वत नहीं देंगे और उनका नाम ले लें। इसके बाद संबंधित अधिकारी का नाम सीधे उन्हें बता दिया जाए।

मुख्यमंत्री वी. विजय ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से बिना किसी भय के शिकायत दर्ज कराने की अपील करते हुए कहा कि शासन व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें- राम के नाम पर विश्वासघात : केजरीवाल बोले राम के नाम पर वोट लेकर वादा नहीं निभाया

मुख्यमंत्री वी. विजय के इस कथन को सामाजिक माध्यमों पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है। हालांकि इस बयान के कार्यक्रम और आधिकारिक संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। राज्य सरकार या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से विस्तृत जानकारी जारी होने पर समाचार को अद्यतन किया जा सकता है।

इसे भी जानें- वक्फ बोर्ड पर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने, वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्य तो मंदिर ट्रस्ट में गैर हिंदू क्यों नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *