पत्रकार सत्ता ब्यूरो
सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन्हीं विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जहां संगठन मजबूत स्थिति में होगा।
इमरान मसूद ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि सहारनपुर कांग्रेस का मजबूत क्षेत्र है और पार्टी यहां पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।
इसे भी पढ़े- राम मंदिर धन गबन मामले पर बोले अनुपम खेर, कहा- कुछ लोगों की गलती से मंदिर की प्रतिष्ठा कम नहीं होती
उन्होंने केंद्र सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।
इसे भी जाने- उच्च शिक्षा महंगी, वंचित वर्गों की पहुंच से दूर: उत्तर प्रदेश कांग्रेस का सरकार पर हमला
मुख्य बातें
- 2027 चुनाव को लेकर इमरान मसूद का बयान।
- मजबूत क्षेत्रों में ही कांग्रेस उतारेगी उम्मीदवार।
- संगठन विस्तार पर पार्टी का फोकस।
- महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना।




