भगवान शिव की थीम पर बन रहा स्टेडियम, 92% निर्माण पूरा; खेल पर्यटन और खेल अवसंरचना को मिलेगा नया आयाम
पत्रकार सत्ता। लखनऊ ब्यूरो
उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी में भगवान शिव से प्रेरित थीम पर निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी खेल परियोजनाओं में शामिल हो गया है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का करीब 92 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। स्टेडियम में लगभग 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी तथा इसे आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- यूपी में राजस्व मामलों की सुनवाई अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी, पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण पर सरकार का जोर
सरकार का कहना है कि यह परियोजना केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वाराणसी को वैश्विक खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ खेल पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह भी जाने- गुवाहाटी में 6-7 जुलाई को होगी BRICS एंटी-ड्रग एजेंसियों की बैठक, मेजबानी करेगा भारत
प्रदेश सरकार के अनुसार, यह स्टेडियम उत्तर प्रदेश में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




