मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिले अनुपम खेर, सिनेमा, संस्कृति और ‘द बंगाल फाइल्स’ पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के दौरान अभिनेता अनुपम खेर।

पत्रकार सत्ता | मनोरंजन डेस्क
कोलकाता। अभिनेता, फिल्म निर्माता एवं निर्देशक अनुपम खेर ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के बाद अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए इसे “एक नई शुरुआत” (A New Beginning) बताया।

अनुपम खेर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात उनके लिए सम्मान और सुखद अनुभव रही। उन्होंने मुख्यमंत्री की सादगी, स्पष्ट सोच और आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि बातचीत के दौरान सिनेमा, संस्कृति और समाज निर्माण में कहानी कहने की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

इसे भी देखें- इमामबाड़े की चाबी पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए पूरा मामला

अनुपम खेर के अनुसार मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल को देश और दुनिया के फिल्म निर्माताओं, कलाकारों तथा रचनात्मक प्रतिभाओं के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित करने की अपनी सोच साझा की। अभिनेता ने इसे प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक बताया।

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने शेयर किया बंगाली फिल्म ‘Onekdin Por’ का ट्रेलर, पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

पोस्ट में अनुपम खेर ने बताया कि बातचीत के दौरान उनकी चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ और आगामी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का भी उल्लेख हुआ। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री ने इतिहास और संस्कृति पर आधारित ईमानदार एवं साहसिक कहानियों वाली फिल्मों के महत्व को समझते हुए ऐसे सिनेमा के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

अनुपम खेर ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि से मिलना हमेशा सुखद होता है जो कला और संस्कृति को समाज को मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम मानते हों। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का आत्मीय स्वागत और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में फिर मिलने की उम्मीद भी जताई।

इसे भी जानें- सेशेल्स दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि; संसद को भी करेंगे संबोधित

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब अनुपम खेर लगभग 26 वर्ष बाद एक नई बंगाली फिल्म परियोजना से भी जुड़े हैं। हाल के दिनों में उन्होंने बंगाली फिल्म उद्योग में नए निवेश और रचनात्मक सहयोग को लेकर भी सकारात्मक संकेत दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *