पूर्वोत्तर रेलवे की बड़ी कार्रवाई: दो ट्रेनों से 930 बोतल अधोमानक पानी जब्त, अनधिकृत विक्रेता पकड़ा गया

पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेनों से 930 बोतल अधोमानक पानी जब्त किया

लखनऊ, (पत्रकार सत्ता ब्यूरो)। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन संख्या 20103 और 13020 के पैंट्री कार का निरीक्षण कर कुल 930 बोतल अधोमानक (Substandard) पानी जब्त किया। साथ ही एक अनधिकृत विक्रेता को पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सुपुर्द कर दिया गया।

रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 20103 के निरीक्षण के दौरान 680 बोतल और ट्रेन संख्या 13020 से 250 बोतल अधोमानक पानी बरामद किया गया। जब्त की गई सभी 930 बोतलें नियमानुसार एलपीओ गोंडा में जमा करा दी गई हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे ने ट्रेनों से 930 बोतल अधोमानक पानी जब्त किया
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने विशेष जांच अभियान के दौरान दो ट्रेनों से 930 बोतल अधोमानक पानी जब्त किया।

निरीक्षण के दौरान ट्रेन संख्या 20103 में एक अनधिकृत वेंडर भी पाया गया। रेलवे अधिकारियों ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर ऑन-बोर्ड आरपीएफ स्टाफ के हवाले कर दिया, जहां उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी जानें- RRB का CCAA अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, आवेदन संशोधन को लेकर जारी किया नोटिस

रेलवे प्रशासन ने कहा कि यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित यात्रा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। ट्रेनों और रेलवे परिसरों में अधोमानक खाद्य एवं पेय पदार्थ बेचने वाले तथा अनधिकृत विक्रेताओं के खिलाफ आगे भी इसी तरह सघन अभियान जारी रहेगा।

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खाद्य एवं पेय पदार्थ खरीदें। यदि किसी ट्रेन या स्टेशन पर निम्न गुणवत्ता का पानी या कोई अनधिकृत विक्रेता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दें।

मुख्य बिंदु

इसे भी देखें- मैलानी-नानपारा पैसेंजर ट्रेनों का समय बदला, यात्रियों को मिलेगा बेहतर कनेक्शन
✔️ ट्रेन संख्या 20103 से 680 बोतल अधोमानक पानी जब्त।
✔️ ट्रेन संख्या 13020 से 250 बोतल अधोमानक पानी जब्त।
✔️ कुल 930 बोतल अधोमानक पानी बरामद।
✔️ एक अनधिकृत वेंडर पकड़ा गया।
✔️ आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए RPF के हवाले किया गया।
✔️ रेलवे ने यात्रियों से केवल अधिकृत विक्रेताओं से सामान खरीदने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *