संतकबीरनगर में आनंद कुमार की हत्या, चंद्रशेखर आजाद ने की कार्रवाई की मांग

आनंद कुमार हत्याकांड

संतकबीरनगर, (शबीह हैदर)। संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में आनंद कुमार की हत्या के मामले को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने राज्य सरकार से आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अपने आधिकारिक X हैंडल पर जारी संदेश में चंद्रशेखर आजाद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं। उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में हुए विवाद के बाद यह घटना हुई। इस संबंध में उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

इसे भी पढ़ें- जंतर-मंतर: गिरफ्तारी की आशंका जताकर CJP संस्थापक ने आंदोलन जारी रखने की अपील

उधर, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार घटना की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संपादकीय नोट: इस समाचार में घटना संबंधी तथ्य पुलिस की उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं, जबकि सांसद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया उनके आधिकारिक X पोस्ट से ली गई है। घटना के कारणों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *