पुलिस ने घटनाओं से संबंधित सामान भी किया बरामद, पूछताछ में अन्य चेन चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात सामने आई
पत्रकार सत्ता
लखनऊ। राजधानी के आलमबाग थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटनाओं के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। आलमबाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चेन स्नैचिंग की आरोपी अनीता उर्फ सोनिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे से घटनाओं से संबंधित सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त मध्य के निर्देशन में थाना प्रभारी बृजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र यादव और हेड कांस्टेबल रितु प्रभाकर शामिल रहे। टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही घटनाओं से जुड़े साक्ष्य और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किया।
इसे भी जानें- भाजपा की लोकतंत्र बचाओ रैली पर कांग्रेस का सवाल, अभय दुबे बोले- आखिर किसके खिलाफ हो रहा आयोजन?
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अभियुक्ता ने पूर्व में चेन चोरी की अन्य घटनाओं में भी शामिल होने की बात बताई है। पुलिस अब उससे मिली जानकारी के आधार पर अन्य घटनाओं और संभावित आपराधिक गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।
आलमबाग क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी देखें-मेरठ में यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर के गटारू गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
रिपोर्ट- पत्रकार सत्ता, लखनऊ ब्यूरो




