पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ। राष्ट्रीय एकता दिवस 2026 के अवसर पर नशे के खिलाफ देशव्यापी जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत लखनऊ से हुई। उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय से ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसे भी पढ़े- SIR के बाद पश्चिम विधानसभा में बदला जातिगत समीकरण, भाजपा दावेदार सक्रिय
लखनऊ से शुरू हुई रैली आगरा, दिल्ली और जयपुर होते हुए गुजरात के केवड़िया पहुंचेगी, जहां दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर इसका समापन होगा। रैली के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशे के खिलाफ देशभर में एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। आयोजन को ‘नशा मुक्त भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
यह भी देखें- रोटरी बरेली साउथ का 40वां दशहरा मेला 23 से, 25 अक्टूबर को होगा रावण दहन
ब्यूरो रिपोर्ट, लखनऊ




