यूएई के नसीम अल बरारी ग्रुप के प्रबंध निदेशक खालदून असमर और अल कस्वा क्राउन डेट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक इफ्तिखार आबिदी ने दुबई में समझौते पर किए हस्ताक्षर
पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ / दुबई। खाद्य उत्पादों के कारोबार में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नसीम अल बरारी ग्रुप और भारत की अल कस्वा क्राउन डेट्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच को-ब्रांडिंग को लेकर सहमति बनी है। इस समझौते के तहत अल कस्वा और अल जजीरा ब्रांड के उत्पाद भारतीय बाजार में उपलब्ध कराने की योजना है।
नसीम अल बरारी ग्रुप के प्रबंध निदेशक खालदून असमर और अल कस्वा क्राउन डेट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक इफ्तिखार आबिदी ने दुबई स्थित कार्यालय में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य दोनों ब्रांडों को साथ लाकर भारतीय बाजार में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना है।
नसीम अल बरारी ग्रुप को खजूर उद्योग में लगभग तीन दशक का अनुभव है। समूह की विभिन्न देशों में कई इकाइयां संचालित हैं। वहीं, अल कस्वा भारतीय बाजार में अपनी पहचान रखने वाला ब्रांड है। दोनों कंपनियों के बीच हुआ यह समझौता उनके कारोबारी सहयोग को आगे बढ़ाने और भारतीय बाजार में उत्पादों की उपलब्धता का विस्तार करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसे भी पढ़े- लखनऊ में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुतला फूंकने की कोशिश पर पुलिस ने रोका
इस साझेदारी के माध्यम से अल कस्वा और अल जजीरा ब्रांड के उत्पादों को भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की योजना है। इससे दोनों कंपनियों को अपने ब्रांड की पहुंच बढ़ाने और बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने का अवसर मिल सकता है।




